TM Act 155अध्याय XIII · Miscellaneous
धारा 155 · व्यतिकारिता के लिए उपबंध
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
जहां केन्द्रीय सरकार द्वारा इस निमित्त राजपत्र में अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट कोई देश या ऐसा देश जो देशों के समूह या देशों के संघ या अन्तर-शासनात्मक संगठन का सदस्य है, भारत के नागरिकों को व्यापार चिह्न के रजिस्ट्रीकरण और संरक्षण की बाबत वही अधिकार नहीं देता है जो वह अपने राष्ट्रिकों को देता है, वहां, यथास्थिति, ऐसे देश या ऐसा देश जो देशों के समूह या देशों के संघ या अन्तर-शासनात्मक संगठन का सदस्य है, का कोई राष्ट्रिक या तो अकेले ही या किसी अन्य व्यक्ति से संयुक्ततः-
(क) व्यापार चिह्न के रजिस्ट्रीकरण के लिए आवेदन करने के लिए, या उसके स्वत्वधारी के रूप में रजिस्ट्रीकरण होने के लिए;
(ख) रजिस्ट्रीकृत व्यापार चिह्न के स्वत्वधारी के समनुदेशिती के रूप में रजिस्ट्रीकृत होने के लिए; या
(ग) धारा 49 के अधीन व्यापार चिह्न के रजिस्ट्रीकृत उपयोगकर्ता के रूप में रजिस्ट्रीकरण के लिए आवेदन करने के लिए या रजिस्ट्रीकृत होने के लिए,
हकदार नहीं होगा ।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।