Copyright Act 20अध्याय IV · Ownership of Copyright and the Rights of the Owner
धारा 20 · वसीयत द्वारा पांडुलिपि में प्रतिलिप्यधिकार का अंतरण
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
जहां किसी वसीयत के अधीन, कोई व्यक्ति किसी साहित्यिक, नाट्य या संगीतात्मक कृति की पांडुलिपि का या किसी कलात्मक कृति का हकदार है और वह कृति वसीयतकर्ता की मृत्यु से पहले प्रकाशित नहीं हुई थी वहां उस वसीयत का, जब तक कि वसीयतकर्ता के विल या उसके किसी क्रोडपत्र से तत्प्रतिकूल आशय प्रतीत न हो अर्थ लगाया जाएगा कि उस कृति में प्रतिलिप्यधिकार वहां तक उसके अंतर्गत है जहां तक कि वसीयतकर्ता अपनी मृत्यु से ठीक पहले उस प्रतिलिप्यधिकार का स्वामी था ।
स्पष्टीकरण-इस धारा में पांडुलिपि" से कृति को सन्निविष्ट करने वाली मूल दस्तावेज अभिप्रेत है चाहे वह हाथ से लिखी हो या न हो ।
स्पष्टीकरण-इस धारा में पांडुलिपि" से कृति को सन्निविष्ट करने वाली मूल दस्तावेज अभिप्रेत है चाहे वह हाथ से लिखी हो या न हो ।
इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।

