धारा 130 · धारा 130. जमाव को तितर-बितर करने के लिए सशस्त्र बलों का उपयोग
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
130. जमाव को तितर-बितर करने के लिए सशस्त्र बलों का उपयोग
(1) यदि कोई ऐसा जमाव अन्यथा तितर-बितर नहीं किया जा सकता और यदि लोक सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि वह तितर-बितर किया जाए, तो उच्चतम पंक्ति का कार्यपालक मजिस्ट्रेट, जो उपस्थित है, उसे सशस्त्र बलों द्वारा तितर-बितर करा सकेगा।
(2) ऐसा मजिस्ट्रेट, सशस्त्र बलों से संबंधित व्यक्तियों के किसी समूह के कमान करने वाले किसी अधिकारी से यह अपेक्षा कर सकेगा कि वह अपनी कमान के अधीन सशस्त्र बलों की सहायता से जमाव को तितर-बितर करे तथा उसके भाग बनने वाले ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार करे और परिरुद्ध करे, जैसा मजिस्ट्रेट निदेश दे, या जैसा जमाव को तितर-बितर करने के लिए या उन्हें विधि के अनुसार दंडित कराने के लिए गिरफ्तार और परिरुद्ध करना आवश्यक हो।
(3) सशस्त्र बलों का प्रत्येक ऐसा अधिकारी ऐसी अध्यपेक्षा का पालन ऐसी रीति से करेगा, जैसी वह ठीक समझे, किंतु ऐसा करने में वह उतने ही कम बल का प्रयोग करेगा और व्यक्ति तथा संपत्ति की उतनी ही कम अपहानि करेगा, जितनी जमाव को तितर-बितर करने और ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार करने और निरुद्ध रखने के अनुरूप हो।

नए कानून में
CrPC 130BNSS 149
149. Use of armed forces to disperse assembly.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।