धारा 277 · धारा 277. साक्ष्य के अभिलेख की भाषा
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
277. साक्ष्य के अभिलेख की भाषा
हर ऐसे मामले में, जिसमें साक्ष्य धारा 275 या धारा 276 के अधीन लेखबद्ध किया जाता है,—
(क) यदि साक्षी न्यायालय की भाषा में साक्ष्य देता है तो वह उसी भाषा में लेखबद्ध किया जाएगा;
(ख) यदि वह किसी अन्य भाषा में साक्ष्य देता है तो वह, यदि साध्य हो, उसी भाषा में लेखबद्ध किया जा सकेगा, और यदि ऐसा करना साध्य न हो तो, ज्यों-ज्यों साक्षी की परीक्षा आगे बढ़ती है, त्यों-त्यों न्यायालय की भाषा में साक्ष्य का सही अनुवाद तैयार किया जाएगा, जो मजिस्ट्रेट या पीठासीन न्यायाधीश द्वारा हस्ताक्षरित किया जाएगा और अभिलेख का भाग होगा;
(ग) जहां खंड (ख) के अधीन साक्ष्य न्यायालय की भाषा से भिन्न किसी भाषा में लेखबद्ध किया जाता है, वहां न्यायालय की भाषा में उसका सही अनुवाद यथासाध्य शीघ्र तैयार किया जाएगा, जो मजिस्ट्रेट या पीठासीन न्यायाधीश द्वारा हस्ताक्षरित किया जाएगा और अभिलेख का भाग होगा:
परन्तु जब खंड (ख) के अधीन साक्ष्य अंग्रेजी में लेखबद्ध किया जाता है और न्यायालय की भाषा में उसका अनुवाद पक्षकारों में से किसी के द्वारा अपेक्षित नहीं है, तब न्यायालय ऐसे अनुवाद को अभिमुक्त कर सकेगा।

नए कानून में
CrPC 277BNSS 312
312. Language of record of evidence.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।