धारा 349 · धारा 349. उत्तर देने या दस्तावेज पेश करने से इन्कार करने वाले व्यक्ति का कारावास या सुपुर्दगी
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
349. उत्तर देने या दस्तावेज पेश करने से इन्कार करने वाले व्यक्ति का कारावास या सुपुर्दगी
यदि कोई साक्षी, या कोई व्यक्ति जो किसी दंड न्यायालय के समक्ष कोई दस्तावेज या चीज पेश करने के लिए बुलाया गया है, उससे पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने से, या अपने कब्जे या शक्ति में की किसी ऐसी दस्तावेज या चीज को पेश करने से, जिसे पेश करने की अपेक्षा न्यायालय उससे करता है, इन्कार करता है, और ऐसा करने के लिए उसे युक्तियुक्त अवसर दिए जाने के पश्चात् भी ऐसे इन्कार के लिए कोई युक्तियुक्त प्रतिहेतु नहीं देता है, तो ऐसा न्यायालय, अभिलिखित किए जाने वाले कारणों से, उसे सादा कारावास का दंडादेश दे सकेगा, या पीठासीन मजिस्ट्रेट या न्यायाधीश के हस्ताक्षर से वारंट द्वारा उसे सात दिन से अनधिक की किसी अवधि के लिए न्यायालय के किसी अधिकारी की अभिरक्षा में सुपुर्द कर सकेगा, जब तक कि इस बीच ऐसा व्यक्ति परीक्षित होने और उत्तर देने के लिए, या दस्तावेज या चीज पेश करने के लिए, सहमत न हो जाए; और यदि वह अपने इन्कार पर बना रहता है, तो उसके साथ धारा 345 या धारा 346 के उपबंधों के अनुसार कार्यवाही की जा सकेगी।

नए कानून में
CrPC 349BNSS 388
388. Imprisonment or committal of person refusing to answer or produce document.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।